
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अपराधों की संख्या थमने का नाम ही नहीं ले रही। जिसका एक ताजा उदाहरण आज ही सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन के 3 नंबर प्लेटफार्म पर महिला के पास से रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गया। इसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। इससे पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जीआरपी पुलसि मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेटे से मिलने गई थी सागर
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला भोपाल की रहने वाली बताई जा रही है जो कि भोपाल-रीवा एक्सप्रेस से दमोह आई थी। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा सागर जेल में बंद है। उससे मिलने वह सागर आई थी, लेकिन ट्रेन में आंख लग जाने की वजह से वो दमोह पहुंच गई। यहां से वापस सागर जाने के लिए वह ट्रेन का इंतजार कर रही थी, तभी अज्ञात बदमाश बैग उठाकर वहां से फरार हो गया।
आरोपी की तलाश जारी
बदमाश पहले बहुत देर तक रेलवे लाइन पर खड़े होकर रेकी की। इसके बाद मौका लगते ही उसने बैग चुरा लिया। जिसमें एक लाख 35 हजार रुपये थे। फिलहाल, महिला द्वारा रिपोर्ट लिखवाने के बाद अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीम का गठन भी किया जा चुका है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू की जा चुकी है- श्यामलाल उपाध्याय, प्रभारी जीआरपी चौकी, दमोह
[dgv_vimeo_video id=”1009124751″]
[dgv_vimeo_video id=”1009126140″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

