कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी के संपर्क में होने की खबरों से किया इनकार

कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी के संपर्क में होने की खबरों से किया इनकार

गणेश अग्रवाल/दमोह। कांग्रेस के दो विधायकों ने बीजेपी के संपर्क में होने की खबरों का खंडन किया है।  दमोह विधायक राहुल सिंह एवं बड़ा मलहरा से विधायक प्रद्युम्न सिंह ने एक पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की खबरों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वो अंगल के पैर की तरह सीएम कमलनाथ के साथ जमे हुए हैं।

इन दोनों विधायक भाइयों के बीजेपी नेताओं के संपर्क में होने की खबर आई थी, दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद और भाजपा के कद्दावर नेता केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के संपर्क में होने के नाम पर आया था। इसके बाद दोनों विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि वो पूरी तरह कमलनाथ सरकार के समर्थन में हैं और कांग्रेस सरकार प्रदेश में पांच साल का कार्यकाल पूर्ण करेगी। उन्होंने इस तरह की बातों का खंडन करते हुए कहा कि जिस मीडिया समूह द्वारा इस तरह की निराधार खबरों को प्रकाशित किया गया है वो उसे नोटिस भेजेंगे। दोनों विधायकों का कहना है कि वे कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और हमेशा ही कांग्रेस के साथ रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews