विधायक रामबाई ने कालाबाजारी करने वालों को दी चेतावनी

विधायक रामबाई ने कालाबाजारी करने वालों को दी चेतावनी

दमोह/गणेश अग्रवाल

विधायक रामबाई गोविंद सिंह द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में प्रधानमंत्री के आदेश पर covid 19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु 14 अप्रैल तक किए गए लाक डाउन के दौरान  नरसिंहगढ़ बटियागढ़ एवं अन्य चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने कार्य में संलग्न चिकित्सा स्टाफ, पुलिस स्टाफ एवं शासन के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होने आम जनता से समस्त निर्देशों का पालन करने की अपील की। इसके साथ साथ विधानसभा में जो लोग अन्य जिलों या अन्य प्रदेशों से वापस आ रहे हैं उन्हें शासन द्वारा निर्धारित 14 दिन का क्वारांटाइन अनिवार्यतः कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान विधायक रामबाई सिंह ने कालाबाजारी करने वाले किराना व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होने इस समय किसी को भी कोई सामान अधिक कीमत पर दिया तो उनके लिये ये बहुत नुकसानदेह होगा, ऐसी शिकायत पाई जाने पर उनसे मूल कीमत से ज्यादा पैसा लिया जाएगा। साथ ही उन्होने सक्षम लोगों से गरीबों की मदद करने की अपील भी की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews