दमोह में मिले 9 नए पॉजिटिव, आठ कोरोना को मात देकर घर लौटे

दमोह में मिले 9 नए पॉजिटिव, आठ कोरोना को मात देकर घर लौटे

दमोह, गणेश अग्रवाल
मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है| दमोह जिले में शनिवार को 9 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आये हैं|वहीं आठ लोगों ने कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर वापसी की| सभी को फूल माला पहनाकर स्वागत-सम्मान के साथ यहां से विदा किया गया।

जिले में आज 9 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इसमें मेल 05 तथा फीमेल 04 मरीज हैं, फीमेल मरीज 27, 32, 55 और 56 वर्ष। मेल 38, 48, 52, 60 और 75 मरीज वर्ष हैं। इस प्रकार राम मंदिर के पास दमोह से 01, वार्ड नं. 12 नंदरई से 01, सिंगपुर जबेरा से 01, नवोदय वार्ड हटा से 02, गाँधी वार्ड हटा से 01, नया बाजार नं. 01 दमोह से 01, जबलपुर नाका मेहता बगीचा से 01, ओल्ड हॉसिंग बोर्ड दमोह से 01 मरीज हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉं संगीता त्रिवेदी ने दी।

आज जिला अस्पताल डीसीएससी वार्ड से फिर अच्छी खबर, यहां से 08 कोरोना योद्धा स्वस्थ्य होकर अपने घरों को रवाना हुए| आरएमओ डॉ दिवाकर पटेल ने कहा आज डीसीएससी बोर्ड दमोह से 8 कोरोना योद्धाओं को डिस्चार्ज किया गया, जिनमें 2 मरीजों को बहुत ज्यादा मात्रा में निमोनिया था, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखकर उपचार दिया गया, अब सभी पूर्व स्वस्थ अवस्था में ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा यदि आपको कोई समस्या है, तो चिकित्सालय में उपचार कराएं, समय पर उपचार हो जाने से आप जल्दी ठीक हो जाएंगे। इन सभी मरीजों को स्वस्थ्य हेाने के उपरांत गरिमामय माहौल में फूल माला पहनाकर स्वागत-सम्मान के साथ यहां से विदा किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews