Damoh Road Accident : दमोह से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बता दें कि दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। जिसमें 25 लोगों को गंभीर रुप से चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।
बस में 45 लोग थे सवार
दरअसल, मामला जबलपुर स्टेट हाइवे पर हथनी के पास का है। जब जबलपुर से दमोह आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 45 लोग सवार थे। जिनमें से 25 लोगों को चोट आई है। जिनका डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। फिलहाल, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”837091057″]
[dgv_vimeo_video id=”837091121″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

