Hindi News

दमोह गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Written by:Amit Sengar
Published:
गैंगरेप की इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीम बनाई गई थी जिसके बाद आरोपी गिरफ्त में आ गए हैं।

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां कल रात हुए नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब ये तीनो दरिंदे सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।

दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि गैंगरेप की इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और अलग अलग टीम बनाई गई थी जिसके बाद आरोपी गिरफ्त में आ गए हैं।

सामूहिक दुष्कर्म

दरअसल कल दमोह देहात थाना के तहत आने वाली सागर नाका चोकी के एक गांव में एक तेरह साल की नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी।

जाँच में जुटी पुलिस

मामले के मुताबिक पीड़ित लड़की पड़ोस में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थी, आरोपी भी इसी बर्थडे पार्टी में आये थे और तीनों ने तेरह साल की नाबालिग लड़की का अपहरण किया और फिर एक तालाब के पास ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियो को पकड़ कर जांच शुरू की है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews