प्रह्लाद पटेल ने की देवी मंदिर में पूजा, कहा- “आज का दिन लंबी प्रतीक्षा के बाद आया”

प्रह्लाद पटेल ने की देवी मंदिर में पूजा, कहा- “आज का दिन लंबी प्रतीक्षा के बाद आया”

दमोह,गणेश अग्रवाल

भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या में किया गया, इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये एक लंबी प्रतीक्षा का सुखद अंत है और उन्होने भी इस अवसर पर जिले के सबसे बड़े देवी मंदिर में पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

दमोह पहुंचे केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हर सनातनी के लिए आज का दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस दिन के इंतजार के लिए सदियों का समय लगा है ऐसे में आज का दिन महत्वपूर्ण है और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि हमें यह देखने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि दमोह में स्थित देवी मंदिर में वो आज के दिन आशीर्वाद ग्रहण करने आए हैं, इसी के साथ अयोध्या में बनने वाले भगवान श्री राम के भव्य विशाल मंदिर के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने सभी को इस पर्व पर आज के दिन दीपावली मनाने की बात भी कही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews