एटीएम ब्लास्ट कर लाखों की लूट का खुलासा, चोरी के लाखों रुपए और नकली नोट भी बरामद

एटीएम ब्लास्ट कर लाखों की लूट का खुलासा, चोरी के लाखों रुपए और नकली नोट भी बरामद

दमोह| गणेश अग्रवाल| सागर संभाग के आईजी ने सागर संभाग के साथ जबलपुर संभाग में एटीएम में ब्लास्ट कर चोरियां करने वाले गिरोह का सनसनीखेज खुलासा किया है | यह ग्रुप 2019 से लगातार ही एटीएम में ब्लास्ट कर चोरियां कर रहा था जिसमें दमोह जिले के साथ पन्ना जबलपुर और कटनी जिले में की गई वारदातों का खुलासा हुआ है|

जिले के पटेरा थाना अंतर्गत देव डोंगरा में एटीएम ब्लास्ट कर 596000 की चोरी की गई थी इसके बाद गैसाबाद थाना अंतर्गत एटीएम में ब्लास्ट कर 2032500 की चोरी की गई थी| वहीं इसके बाद पन्ना जिले के सिमरिया से भी एटीएम में ब्लास्ट कर ₹2300000 की चोरी की गई थी| लगातार दमोह और पन्ना में हुई इस तरह की वारदातों के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और यह आरोपी दमोह देहात थाना अंतर्गत खजरी गांव के निवासी है पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उनके पास से 25 लाख 57 हजार रुपए बरामद की है इसके साथ ही ₹350000 के नकली नोट भी बरामद की है|

पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले एक प्रिंटर को भी बरामद किया है वहीं आरोपियों के पास से दो पिस्टल भी बरामद की गई है | एटीएम ब्लास्ट में उपयोग होने वाले डेटोनेटर जिलेटिन रॉड मोटरसाइकिल बरामद की है पूछताछ के दौरान पुलिस को इस गिरोह के द्वारा कटनी एवं जबलपुर जिले में भी इसी तरह की वारदातें किए जाने की जानकारी लगी है| जिस मामले पर भी पुलिस के द्वारा अब आगे कार्रवाई की जाएगी कुल मिलाकर दमोह जिले की पुलिस ने एटीएम में ब्लास्ट कर चोरी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है वही इस घटना का खुलासा करने वालों के लिए द्वारा इनाम की घोषणा की गई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews