गणेश अग्रवाल/दमोह। मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह और डॉ विजय लक्ष्मी साधो को पूरा यक़ीन है कि प्रदेश सरकार को कोई खतरा नही है और सब कुछ ओके है। दमोह जिले के पथरिया में बीएसपी विधायक रामबाई सिंह के साथ उड़नखटोले से पहुंचे दोनों मंत्रियों ने यहां आयोजित बुन्देली मेला में शिरकत की और थोड़ी देर रुकने के बाद रवाना हुए। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने साफ कहा कि सरकार को कोई खतरा नही है ओर सब सही चल रहा है।