हीर चोपड़ा से विवाद के बाद टीवी स्टार चाहत पांडे ने तोड़ी चुप्पी

हीर चोपड़ा से विवाद के बाद टीवी स्टार चाहत पांडे ने तोड़ी चुप्पी

दमोह।गणेश अग्रवाल।

बीते दिनों टीवी स्टार चाहत पाण्डे (TV star Chahat Pandey)और हीर चोपड़ा (TV star Heer Chopra)के बीच विवाद सांमने आया था और मामला दमोह पुलिस (damoh police)थाने तक पहुँचा था उस वक़्त चाहत पाण्डे ने मीडिया को कोई बयान नही दिया था अब चाहत ने चुप्पी तोड़ी है और बयान दिया है ,आइये देखते है आखिर क्या है पूरा मामला ।

दरअसल,  ये मुस्कुराता चेहरा और एक दूसरे के साथ हँसी ख़ुशी के हर पल एक साथ बिताने वाली ये दोनो छोटे पर्दे की नामी कलाकार है। चाहत पाण्डे और हीर चोपड़ा जो कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं है जिसमे चाहत पाण्डे छोटे पर्दे की बड़ी कलाकार है जो कई बड़े बेनर के धारावाहिकों में रीड रोल में आ चुकी है । लॉक डाउन के दौरान मुंबई से शूटिंग खत्म कर चाहत दमोह में अपने घर वापस आई और साथ मे अपनी सह कलाकार हीर चोपड़ा को भी ले आईं। चाहत की माँ ने दोनों को अपनी बेटी का प्यार दिया और दोनो हँसीं ख़ुशी रहीं । लेकिन किसी बात पर हीर चोपड़ा ने चाहत से ही पंगा ले लिया और मामला पुलिस तक जा पहुँचा। चाहत और उसकी माँ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा दिया था उस वक़्त पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर हीर को वापस उसके शहर भेज दिया था लेकिन मीडिया में मामला आने के बाद तूल पकड़ता गया । इससे पहले आइये दिखाते है आपको किस तरह से दोनो टीवी स्टार दमोह में एक ही छत के नीचे किस तरह रहीं पूरे चालीस दिन फिर फूटते है बगावत के सुर।

अब फैसला आप खुद करिये की हीर चोपड़ा जो दमोह में अपनी दोस्त टीवी स्टार चाहत पाण्डे के घर पूरे चालीस दिन एक फैमली मेम्बर की तरह रही हो और फिर अचानक उसके सुर बदल जाये कोई भी यकीन नहीं करेगा इतना ही नही हीर चोपड़ा ने मीडिया के सामने गंभीर आरोप भी लगाये। इसे कहते है जिस थाली में खाना उसी में छेद करना अभी आपने चाहत के घर हीर को हँसते नाचते गाते देखा अब वही हीर के अचानक सुर कैसे बदले ये भी सुनिये।
चाहत पाण्डे और हीर चोपड़ा का झगड़ा मीडिया की सुर्खियां में आया तब छोटे पर्दे की बड़ी कलाकार चाहत पाण्डे ने किसी भी चैनल को अपना वक्तव्य देने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन जब बात बढ़ती देखी तो चाहत पाण्डे ने अपनी चुप्पी तोड़ी और इंटरव्यू  देते हुए अपनी बात रखी ।दोनो टीवी कलाकार का विवाद जब जनता के सामने आया तो थियेटर से जुड़े वरिष्ठ रंगकर्मी कलाकार राजीव अयाची को भी सामने आना पड़ा और इस तरह कलाकारों के बीच विवाद को चिंता जनक बताया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews