दमोह में उफनता नाला पार करते समय बहे बाइक सवार, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

दमोह में उफनता नाला पार करते समय बहे बाइक सवार, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

Damoh News : एमपी में जारी बारिश के बीच हर दिन हादसों की खबरें आ रही है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं जो कि उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। इसी कड़ी में दमोह से बड़ी खबर सामने आई है, जहां उफनते नाले में एक युवक और उसकी चाची बाइक सहित बह गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इधर, आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और महिला (रजनी) को नाले से बाहर निकाल लिया लेकिन वीरेंद्र नाले में लापता हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”846148626″]

SDRF व पुलिस को दी सूचना

आनन-फानन में लोगों ने पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहत बचाव टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी। रात भर तलाशी अभियान जारी रहा लेकिन 16 घंटे बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। बता दें कि नाला सुनार नदी में मिलता है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बहते हुए युवक नदी में जा सकता है। वहीं, जिले में हर दिन आ रहे जोखिम भरे मामलों के बाद कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों से जोखिम न लेने की अपील की है। साथ ही, जिले भर के नदी-नालों पर पुलिस तैनाती के साथ सभी ब्लॉक्स के SDM को भी निगरानी के निर्देश दिए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”846148168″]

[dgv_vimeo_video id=”846148534″]

पथरिया क्षेत्र का मामला

दरअसल, दमोह जिले के पथरिया थाने के अंतर्गत आने वाले असलना से होकर गुजरने वाली सुनार नदी से एक नाला मिलता है। सोमवार की शाम आंगनबाड़ी सहायिका रजनी पटेल को ड्यूटी से घर बाइक पर उनका भतीजा वीरेंद्र अपने गाँव सेमरा ले जा रहा था। नाला उफान पर था लेकिन युवक ने जोखिम उठाया और बाइक से नाला पार करने की कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाम रही। तभी तेज बहाव के कारण गाड़ी स्लिप हुई और दोनों बाइक सवार चाची और भतीजे नाले में चले गए।

[dgv_vimeo_video id=”846148738″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews