दतिया में कोरोना विस्फोट से हड़कंप, बैंक के 9 कर्मचारी निकले पॉजिटिव

दतिया में कोरोना विस्फोट से हड़कंप, बैंक के 9 कर्मचारी निकले पॉजिटिव

दतिया|सत्येंद्र रावत| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया जिले (Datia District) में कोरोना विस्फोट (Corona Blast) हुआ है| स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के स्टाफ के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए जाने से हड़कंप मच गया है| सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ| सभी कर्मचारी शहर के कंजस्टेड एरिया के रहने वाले हैं| बैंक की लापरवाही के कारण अब तक सुरक्षित रहा दतिया में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया है|

जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया के कुछ कर्मचारियों को खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण दिखाई दिए थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को सैंपल लैब भेजा था। जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि 13 में से 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। स्वास्थय विभाग की रिपोर्ट आते ही जिले में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी एरिया को सील किया। सभी कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

वहीं तीन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। साथ ही डोगरपुर गांव के एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें से कुछ दतिया के हैं और दो ग्वालियर के व एक अन्य चिरूला गांव का रहने वाला है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews