
दतिया।सतेंद्र रावत।
गोराघाट पुलिस ने राजेंद्र पुत्र उदय सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम बाजनी हाल निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के कब्जे से 7 पेटी अवैध शराब बरामद की है।पकड़ी गई शराब की कीमत 21000 रुपये बताई जा रही है।रात्रि गस्त के दौरान आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी तो गोराघाट टीआई अजय चानना को हुआ संदेह हुआ जिस के बाद एक्टिवा गाड़ी का पीछा कर पुलिस ने गाड़ी रुका पकड़ा आरोपी से पूछताछ करने और तलाशी लेने पर गाड़ी से 7 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।
आरोपी अबैध शराब बिक्री के लिए दतिया ले जा रहा था। पुलिस अधीक्षक मनोज श्रीवास्तव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति व अनुभागी अधिकारी के निर्देशन तथा गोराघाट टीआई अजय चानना के नेतृत्व में गोराघाट पुलिस ने की कार्यवाही।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

