बड़ोनी पुलिस ने 27 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बड़ोनी पुलिस ने 27 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दतिया|सत्येन्द्र रावत| बड़ौनी पुलिस की मेहनत रंग लाई, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस आरडी प्रजापति एवं एसडीओपी बड़ौनी के कुशल निर्देशन में बड़ौनी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 27 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है|

बड़ौनी पुलिस ने सिरेंजा गांव से आरोपी कप्तान उफॆ कल्ला पुत्र रामरतन यादव को 20 पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई । एक अन्य कार्रवाई मैं बड़ौनी पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र पुत्र नंदलाल रजक निवासी जिगना को 07 पेटी अवैध शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भूमिका दुबे ,सउनि मानसिंह, सउनि राजेंद्र सिंह, खुमान सिंह, आर भूपेंद्र, आर राघवेंद्र सिंह, आर संजीव कुमार, आर पुष्पेंद्र सिंह ,आर शिवराम, आर सोबरन सिंह, आर मोनू राठौर की सराहनीय भूमिका रही ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews