भाजपा ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया माफिया विरोधी मुहिम का विरोध

भाजपा ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर किया माफिया विरोधी मुहिम का विरोध

दतिया। सत्येन्द्र रावत।
प्रदेश सरकार कर मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चलाये जा रहे माफिया विरोधी मुहिम का विरोध करते हुये शुक्रवार कलेक्टोरेट का घेराव किया गया और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रशासन अधिकारी को माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के आवाह्न पर जिला भाजपा ने सभांगीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया के नेतृत्व में स्थानीय रामलला मंदिर में एकत्रित हुये तथा पदमार्च करते नवीन कलेक्टोरेट भवन पहुँचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुऐ कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन व घेराव करते हुए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए हुए भाजपा नेता सुकर्ण मिश्रा ने कहा प्रदेश सरकार यह स्पष्ट नही कर पा रही है की भू माफिया कौन है। सरकार भू माफिया की शक्ल देकर हाथ ठेले व गरीब लोगों पर कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया रही है ओर कांग्रेस के लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण को छोड़ रही है। इस दौरान सुकर्ण मिश्रा, भाजपा संगठन मंत्री केशब भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वुधोलिया, पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, कालीचरण कुशवाह, रामजी खरे, कप्तान कुशवाह, रेशू दांगी, ब्रजेश दुबे, राहुल राजा, किरण गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews