दतिया : वरिष्ठ कांग्रेस नेता का इलाज के दौरान निधन, कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

कांग्रेस

दतिया, सतेन्द्र रावत। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया जिले (Datia District) से दुखद खबर मिल रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरारी लाल गुप्ता (Congress leader Murari Lal Gupta) का निधन हो गया है। बीते दिनों उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आई थी, जिसके बाद से जिला अस्पताल में  उनका इलाज चल रहा था।आज शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जिला अध्यक्ष अशोक दांगी सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है और श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़े.. मप्र में 12400 नए केस और 97 ने तोड़ा दम, सीएम बोले- कर्फ्यू के सफल परिणाम

वरिष्ठ कांग्रेस नेता के रूप में गुप्ता को अपने परिचय को याद करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने कहा कि उनका निधन जिला कांग्रेस की एक बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है । दिवंगत नेता जिले के लोकप्रिय नेता थे और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह आखिरी क्षण तक सक्रिय रहे। गुप्ता जी का जाना एक हृदय विदारक घटना है।  उनको अपने क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी थी जो आम कार्यकर्ता को नहीं होती। वह जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता से चिर परिचित थे। मैं पुनः उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

यह भी पढ़े.. कोरोना काल में मप्र के शासकीय शिक्षकों ने उठाई ये मांग, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

इधर, दतिया कलेक्टर संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ऐसे क्षेत्र जहां कोरोना संक्रमण के अधिक प्रकरण आ रहे है उन क्षेत्रों को रेड़ जोन के रूप में हॉट स्पॉट बनाकर बेरीकेटिग की समुचित व्यवस्था करें। जिससे संक्रमित व्यक्ति या उसके परिवार का कोई भी सदस्य बाहर ना जा सके और न ही बाहर का कोई व्यक्ति अंदर प्रवेश कर सकें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews