Datia: हंसी- ठहाकों के बीच लिया गया छोला पापड़ी का आनंद, डॉ नरोत्तम मिश्रा रहे मुख्य अतिथि

datia

दतिया, सत्येंद्र रावत। दतिया (datia) में हास्य क्लब (laughter club) द्वारा मध्यप्रदेश अनलॉक (unlock) होने पर छोला पपड़ी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कोरोनकाल में सामाजिक कार्य करने वालों के मेलमिलाप के लिए किया गया। छोला पपड़ी हल्की और बेहतरीन डिश (dish) है। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (dr. narottam mishra) की यह पसन्दीदा डिश मानी जाती है।

यह भी पढ़ें… Bribe: 3 लाख की रिश्वत लेते धराया अफसर, नजारा देख टीम के उड़े होश, हो सकता है बड़ा खुलासा

प्रदेश के गृह जेल विधि विधाई संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रातः आज वह हास्य क्लब द्वारा मेल मिलाओ कार्यक्रम में प्राचीन बारादरी पहुंचे। हास्य क्लब द्वारा इस आयोजन में सभी ने अपनी अपनी बात कह कर ठहाके लगाए और बेहतरीन डिश छोला पपड़ी का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें… बीजेपी MLA नारायण त्रिपाठी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, की बड़ी मांग

ऐसे आयोजन होने से लगता है बाकई अब आम आदमी की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। बस जरूरत है बेहतरीन डिश के साथ थोड़े अपने बचाव की और डिस्टेंस की- फिर देखिए वह समय दूर नही जब हम इसी तरह ठहाकेदार जिंदगी स्वतंत्र रूप से जी सकेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”568047599″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews