Datia News : मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मेडिकल कॉलेज की नर्स ने पी कीटनाशक दवा

Datia News : मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मेडिकल कॉलेज की नर्स ने पी कीटनाशक दवा

दतिया,सत्येन्द्र रावत। दतिया (Datia) के मेडिकल कॉलेज में पदस्थ रीना घोष फीमेल नर्सिंग स्टाफ ने सीनियर दो डॉक्टर पर मानिसक प्रताणना का आरोप लगया है नर्स ने मीडिया को बताया है, की मेडिकल कॉलेज अधीक्षक अर्जुन सिंह और नर्स डॉ विजया लक्ष्मी आये दिन हमको परेशान कर मानसिक प्रताड़ना देते हैं हमने यह पूरा मामला अपने सीनियर अधिकारी पीजी अवस्थी मैडम को बता दिया था कि आप सभी लोग इस प्रकार से हमको परेशान करेंगे तो हम कोई बड़ा कदम उठा लेगे तब जाकर मजबूरी में परेशान होकर मुझे जहर खाना पड़ा।

यह भी पढ़े…Lifestyle: महिलाओं में होने वाले हार्टअटैक से जुड़ी कुछ जरूरी बातें, जो हर महिला को पता होना चाहिए

[dgv_vimeo_video id=”693058774″]

वहीं नर्स का कहना है कि हमारे सीनियर अधिकारियों ने चुपचाप कोविड आईसीयू बार्ड में इलाज के लिये भर्ती करवा दिया है ना ही मेरा किसी प्रकार का ओपीडी पर्चा केस सीट दवा की फाइल बनाई है ओर मेरा इलाज चालू कर दिया है, दो दिन से मुझे यहाँ भर्ती कर रखा है, आपको बता दे कि इस मामले से सीधा साफ नजर आ रहा है की मेडिकल कॉलेज के अधिकारी इस मामले को पीड़िता की न सुनते हुये सीधा मामले को रफा-दफा कर दाबने की कोशिश में लगे हुए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”693059315″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews