Datia News : अज्ञात कारणों के चलते युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

mp news

Datia Suicide News : दतिया जिले के जिगना थाना अंतर्गत गुरुवार पठारी गांव में 19 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते उस समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जब परिवार के सदस्य खेतों पर फसल की कटाई करने के लिए गए थे। युवती के परिजन घर वापस लौटे,और आवाज देकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो उन्हें युवती फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। जिसके चलते परिजनों के पैरो से जमीन खिसक गई।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, गांव पठारी निवासी छोटू ने बताया कि, परिवार के सभी सदस्य खेत पर गेहूं की कटाई के लिए गए थे। घर पर उसकी 19 वर्षीय बहन रीना अकेली थी। उसने बताया कि दोपहर को जब खेत से लौटे तो दरवाजा खोलने के लिए पुकारा और जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से अंदर झांककर देखा। उनकी बहन फांसी के फंदे पर झूल रही है। जिसके बाद छोटू ने मोहल्ले वालों को इसकी सूचना दी। वही पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के वाद उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि आखिर किन कारणों से युवती ने यह कदम उठाया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews