
Datia News : भगवान श्री परशुराम जयंती के मौके पर दतिया में शनिवार शाम को बड़े ही धूमधाम से विशाल चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं के अलावा समाज के अन्य वर्गों ने भाग लिया। यह चल समारोह रासविहारी मंदिर से शुरू होकर भगवान शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस रासविहारी पर पहुंचकर समापन हुआ।
शहर में जगह-जगह चल समारोह लोगों ने किया स्वागत
इस दौरान शहर में जगह-जगह इस चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, दंदरौआ धाम के पीठाधीश्वर रामदास जी महाराज और धूमेश्वर धाम के महाराज भी शामिल हुए और उन्होंने भगवान परशुराम के चरणों में सिर झुका कर उनका आशीर्वाद भी मांगा।
[dgv_vimeo_video id=”820126539″]
इस मौके पर समाज की महिलाएं भी नाचती-गाती चल रही थी। झांकियों का भी चल समारोह में प्रदर्शन किया जा रहा था। इस मौके पर चल समारोह के आयोजनकर्ताओं ने सभी लोगों का स्वागत सत्कार के लिए आभार माना है और सभी के कल्याण के लिए भगवान परशुराम से आशीर्वाद भी मांगा है।
दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”820126663″]
