
Datia News : दतिया के गोराघाट थाने के सामने इस वक्त लोग सैकड़ों की संख्या में एक युवती की लाश रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं और कानून से न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने युवती के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने आत्महत्या की नहीं है उसका मर्डर किया गया है।

परिजनों ने लगाया मर्डर का आरोप
मीडिया से बात करते में मृतका रानी साहू के परिजन ने बताया कि, उसने आत्महत्या की नहीं है उसका मर्डर किया गया है। जब हम वहां पहुंचे तो यह सभी लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। हालांकि, हमने आत्महत्या की जगह नहीं देखी है लेकिन जो फोटो हमारे सामने आए हैं उसमें केवल टेबल रखी दिखाई दे रही है और कुछ भी नहीं।
[dgv_vimeo_video id=”813064721″]
ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर ससुराल वालों का यह तक कहना है कि, हमने युवती को आत्महत्या करने से रोकने के लिए भी कई बार कहा पर वह नहीं रुकी। परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा इस मामले की एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। अगर ससुराल जनों पर केस दर्ज नहीं किया जाता है तो हम सब यहां चक्का जाम करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”813060277″]
दतिया से सत्येंद्र रावत की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

