हथियार तस्कर गिरोह का थाना धीरपुरा दतिया पुलिस ने किया पर्दाफाश

हथियार तस्कर गिरोह का थाना धीरपुरा दतिया पुलिस ने किया पर्दाफाश

दतिया, सत्येन्द्र रावत

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर रोकथाम के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, मुखबिर की सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकल से अवैध हथियारों का जखीरा लेकर बदमाशों को बेचने के उद्देश्य से दतिया आ रहे है । सूचना प्राप्त होने पर  धीरपुरा थाना प्रभारी ने दो व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर अपना नाम नरेशचन्द्र पुत्र गंगाराम प्रजापति उम्र 42 साल और दूसरे ने अपना नाम रूबेन्द्र पुत्र रामनरेश यादव उम्र 30 साल निवासीगण  थाना नगला खन्डेर जिला फिरोजाबाद  का होना बताया।  चैक करने पर पांच ( 05 ) नग 12 वोर की हाथ से बनी एक नाल बन्दूक तीन ( 03 ) 32 वार की देशी पिस्टलें , दो ( 02 ) 32 वोर के जिंदा राउण्ड , एक 12 बोर की देशी अधिया , एक 315 बोर की सिंगल शॉट बरामद की गई है।

पूछताछ पर दोनों आरोपियों द्वारा बताया गया कि अवैध हथियार  दतिया जिले में बदमाशों को बेचने आये थे। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी धीरपुरा यादवेन्द्र सिंह गुर्जर, सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर  बीए परमार, आरक्षक सतेन्द्र सिकरवार योगेन्द्र की मुख्य भूमिका रही ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews