संभागायुक्त ने ली बैठक, कोरोना नियंत्रण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

संभागायुक्त ने ली बैठक, कोरोना नियंत्रण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

दतिया/सत्येन्द्र सिंह रावत

दतिया प्रवास पर आए ग्वालियर संभागायुक्त एम.बी. ओझा ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर समेत विभिन्न अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक मनोज शर्मा, कलेक्टर रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.एन. उदयपुरिया, मेडीकल काॅलेज के डीन डाॅ. राजेश गौर, अपर कलेक्टर विवेक कुमार रघुवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त ने जिले में अब तक पाए गए कोरोना संक्रमितों एवं उनके उपचार के लिए किए जा रहे इंतजाम की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संक्रमण फैलने के मूल कारण से अवगत कराया। संभागायुक्त ने कहा कि जिन चिकित्सकों की पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है, वे लोगों के संपर्क से दूर रहें। संभागायुक्त ने मुख्यमंत्री की वीसी में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने सेम्पलों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देने के निर्देश दिए साथ ही कंटेनमेंट एरिया की तरफ ध्यान देने के भी निर्देश दिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews