गृहमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कहा- कांग्रेस पार्टी लिखित में झूठ बोलने वाली पार्टी है

गृहमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कहा- कांग्रेस पार्टी लिखित में झूठ बोलने वाली पार्टी है

दतिया,सत्येन्द्र सिंह रावत। रविवार को सुबह 9:30 बजे प्रदेश के गृह एवं जेल विधि विधाई संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया के राजघाट कॉलोनी अपने निवास पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने उपस्थित विधानसभा क्षेत्र के आम कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का निदान किया । इसके बाद गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भांडेर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भारतीय जनता पार्टी पोलिंग प्रभारियों की बैठक में पहुंचे।

मंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के द्वारा बनाए गए प्रभारी, सह प्रभारी एवं भांडेर विधायक रक्षा संतराम सिरौनिया उपस्थित रही। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार हमेशा देश हित में है और कांग्रेस पार्टी के विचार हमेशा देश विरोध में रहते हैं।

जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं भारत देश में आतंकवादी गतिविधियां समाप्त हो गई हैं। आसपास के पड़ोसी देश जो आए दिन भारत को परेशान करते थे, आज उनकी हिम्मत नहीं है की वो भारत देश की तरफ टेढ़ी निघा कर सकें।  भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व देश के अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता करता है।

प्रदेश की पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अपने 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर एक भी काम ऐसा नहीं किया जो वह बता सके। केवल और केवल प्रदेश की पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किसान युवा और व्यापारी और छात्राओं से झूठ बोला है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और बीजेपी की सरकार प्रदेश के हर वर्ग का हर परिवार का विकास कर रही है आओ हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाएं और प्रदेश में भाजपा का परचम लहराया।

बैठक में प्रमोद पुजारी जगदीश यादव, रूप सिंह सेंगर बल्ले, अतुल भूरे, चौधरी रावत, विपिन गोस्वामी, राजेन्द यादव, सतीश यादव, जीतू कमरिया, चिमन यादव, विनय यादव, राजवीर यादव, रेशू दांगी, बलदेव यादव, मुकेश यादव, डॉ राजू त्यागी, सनत पुजारी, गौरव दांगी, जौली शुक्ला, अंकित शर्मा, रिंकू बुन्देला, राहुल प्रोहित, प्रदीप किरार, गोलू दुवे, नीरज यादव, रोहित साहू ,चाहत साहू ,सूरज अग्रवाल, राहुल कमरिया, राजीव सेन, आकाश भार्गव आदि भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता बेठक मे उपस्तिथ रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews