
दतिया, सत्येंद्र सिंह रावत | मध्य प्रदेश के दतिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दरअसल, दतिया जिले के सेंवढ़ा में भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीन युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने घायलों को कार से सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। फिलहाल, सभी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। साथ ही, प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को गंभीर अवस्था में ग्वालियर रैफर कर दिया गया है।
दरअसल, सेंवढ़ा निवासी आदित्य शर्मा, राघवेंद्र सेंगर और अतीक खान तीनों मित्र ऑल्टो कार से जा रहे थे तभी सेंथरी गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। भिडंत इतनी तगड़ी थी कि कार में आग लग गई और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया। बता दे आदित्य शर्मा के सीने मे चोट के साथ हेड इंजरी है जबकि अतीक खान के पैर में फ्रेक्चर है। वहीं, राघवेंद्र सेंगर को मामूली चोटें आईं हैं।
यह भी पढ़ें – शिवपुरी में युवक को अपने दोस्त से उधारी के पैसे मांगना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

