पंचायतों को बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाली फर्म पर आयकर विभाग का छापा

पंचायतों को बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाली फर्म पर आयकर विभाग का छापा

दतिया, सत्येंद्र रावत| दतिया (Datia) के इंदरगढ़ नगर में आज मैसर्स-मोहन ट्रेडर्स पर आयकर टीम (Income Tax) ने छापामार कार्यवाही की है। असिस्टेंट कमिश्नर आयकर विभाग (Income Tax Department) अविनीश उपाध्याय और उनकी टीम यहां पर कार्रवाई कर रही है। मोहन ट्रेडर्स के द्वारा पंचायतों को बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का किया जाता था। लेकिन उनकी फर्म द्वारा न तो GST फाइल किया गया, और अन्य टेक्सों की चोरी करने के मामले में आज यहां कार्यवाही की जा रही है।

फर्म के द्वारा लगातार टेक्स चोरी की शिकायत मिलने पर आयकर विभाग की टीम ने की है| टेक्स चोरी की धारा 67 के तहत फर्म संचालक पर कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल टीम तमाम दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है। कई महत्वपूर्ण कागजात भी हाथ लगे हैं। फिलहाल कार्रवाई पूरी होने के बाद ही खुलासा करने की बात कही जा रही है।

असिस्टेंट कमिश्नर अविनीश उपाध्याय ने बताया कि लगातार कर चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिसे आयकर कमिश्नर इंदौर ने संज्ञान में लेते हुए हमें कार्यवाही करने हेतु वारंट जारी किए हैं उसी आधार पर कर चोरी की धारा 67 के तहत कार्यवाही की जा रही है, फिलहाल किसी अंजाम तक पहुंच पाना मुश्किल है, कार्यवाही पूरी होने के पश्चात ही कुछ बता पाना संभव है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews