मिनी स्मार्ट सिटी निगरानी समिति की बैठक,कलेक्टर ने तय की समय सीमा

मिनी स्मार्ट सिटी निगरानी समिति की बैठक,कलेक्टर ने तय की समय सीमा

दतिया/सत्येंद्र सिंह रावत

दतिया में कलेक्टर रोहित सिंह की अध्यक्षता में मिनी स्मार्ट सिटी की निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मिनी स्मार्ट सिटी के लिए पूर्व से स्वीकृत कार्यों जैसे शहर के मुख्यमार्गों व ठंडी सड़क पर स्ट्रीट लाइट, हाइवे पर स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ का निर्माण कार्य, लगाए गए हाईमास्ट आदि को शीघ्र चालू करने के निर्देश एमपीयूडीसी एवं कांट्रेक्ट कंपनी को दिए गए। कार्य निष्पादन के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई।

गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सुझाए गए कार्यों जैसे जिला अस्पताल के पास के सारे मार्गो पर स्ट्रीट लाइट तथा हाइमास्ट, मातन के पहरा बड़ी माता मंदिर, गोविंद मंदिर, भैरव मंदिर आदि पर हाइमास्ट सफेद लाइट, वीरसिंह महल पर सुंदर लाइटें, कारनसगर तालाब की छतरियों पर लाइट, लाला के ताल एवं सीतासागर के चारों ओर लाइट व बैठने की लिए कुर्सियां, तालाबों में फाउंटेन आदि को मिनी स्मार्ट सिटी योजना में जोड़े जाने हेतु तैयार प्रपोजल को सर्व सम्मति से अनुमोदित कर दिया गया।

बैठक में गृह एवं लोक स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि भागवत साहू, डिप्टी कलेक्टर अनुराग निगवाल व शिवांगी जोशी, आरसी त्यागी कार्यपालन यंत्री, नगरीय प्रशासन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उपसंचालक कृषि विभाग, पीओ डूडा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अनिल दुबे, सहायक यंत्री अंजलि शुक्ला, उपयंत्री नीतेश चैरसिया, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews