MP Transfer : पुलिस थाना प्रभारियों के तबादले, मिली नई पदस्थापना

MP Transfer : पुलिस थाना प्रभारियों के तबादले, मिली नई पदस्थापना

MP Transfer : दतिया पुलिस अधीक्षक ने अपने जिले के आठ थाना प्रभारियों को इधर से उधर (MP Transfer) किया है, एसपी अमन सिंह राठौड़ ने तबादला आदेश जारी करते हुए इन तबादलों को प्रशासनिक द्रष्टिकोण से आवश्यक बताया है। तबादलों सूची में जिन थाना प्रभारियों के नाम हैं उनमें दो कार्यवाहक निरीक्षक और 6 उप निरीक्षक शामिल हैं।

खास बात ये है कि एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आज रात 10 बजे तक नये थाने पर ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं और पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी को सभी थाना प्रभारियों की नए थाने पर 10 बजे तक पहुंचने की उपस्थिति की सूचना उन्हें देने के निर्देश दिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews