Hindi News

Datia News: नकली दूध की फैक्ट्री पर छापा, आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Datia News: नकली दूध की फैक्ट्री पर छापा, आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

Datia News : दतिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सिविल लाइन टी आई धवल सिंह और खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने एक फैक्ट्री में छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध बनाने वाले केमिकल व अन्य सामग्री मिली है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, इस घटना के बाद से आरोपी संचालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश जारी है। आइए विस्तार से जानें…

हमीरपुर ग्राम का मामला

दरअसल, पूरा मामला हमीरपुर ग्राम का है। यहां मौजूद सिंथेटिक दूध बनाने की फैक्ट्री में पुलिस व खाद्य सुरक्षा अधिकारी को यहां नकली सामान बनाने की सूचना मिली थी। जिसपर छापेमार कार्रवाई करते हुए रिफायंड से भरे आधा सैकडा से ज्यादा टीन मिले। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि यहां पर नकली घी बनाने का काम भी होता था। बता दें कि यह फैक्ट्री सिंधवारी निवासी प्रमोद पाल हमीरपुर ग्राम में किराये से मकान लेकर चला रहा था जो कि फिलाहल फरार है।

दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews