सिंध नदी में जलस्तर बढ़ने से सेवढा से ग्वालियर जाने वाला रास्ता हो रहा है बंद

सिंध नदी में जलस्तर बढ़ने से सेवढा से ग्वालियर जाने वाला रास्ता हो रहा है बंद

सेवढा,राहुल ठाकुर। ऊपरी क्षेत्र में बारिश होने के चलते कुछ दिन में मणि खेड़ा डैम से पानी छोड़ा गया था, जिससे सिंध नदी (sindh river) के जलस्तर में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, सोमवार की शाम संकुआ घाट स्थित सिंध नदी में बने बीचों बीच बने प्राचीन छोटे पुल की ओर सिंध नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है जिससे सेबड़ा नगर में आने वाले समय में काफी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े…फिल्म Darlings के ट्रेलर लॉन्च में दिखा Alia Bhatt का बदला-बदला अंदाज, नहीं नजर आया बेबी बंप

विगत 3 अगस्त 2022 को आई बाढ़ से सेवड़ा में स्थित बड़ा पुल बाढ़ की चपेट में आने से ढह गया था, जिससे कई दिनों तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही थी ,वही सिंध नदी स्थित प्राचीन छोटा पुल भी बाढ़ की चपेट में आ गया था और ल वह जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन स्थानीय शासन की मदद से क्षतिग्रस्त हुए छोटे पुल को दुरुस्त करा कर वाहनों को निकलने के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था बना दी गई थी।

यह भी पढ़े…उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल परीक्षा (UPSSSC) के लिए एडमिट कार्ड जारी, 31 जुलाई को है मेंस, ऐसे करे डाउनलोड

[dgv_vimeo_video id=”733190606″]

अब समस्या जब होगी तब छोटा पुल सिंध नदी के जलस्तर बढ़ने से डूब जाएगा तो सेवड़ा नगर में आवागमन के साधन का निकलना पूर्णता प्रतिबंध हो जाएगा जिसके चलते सेवढा नगर की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा वही आकस्मिक चिकित्सा के लिए ग्वालियर जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews