फिल्म Darlings के ट्रेलर लॉन्च में दिखा Alia Bhatt का बदला-बदला अंदाज, नहीं नजर आया बेबी बंप

alia bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है, क्योंकि एक वजह उनकी प्रेगनेंसी है तो दूसरी वजह उनकी आने वाली फिल्म के ट्रेलर रिलीज कि इन दोनों को ही लेकर वह लगातार चर्चा में बनी हुई है। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग (Darlings) का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

Must Read : Sawan Shivratri : कर रहे है सावन शिवरात्रि का व्रत तो जरूर खाए ये स्वादिष्ट खीर, होंगे ये फायदे

ऐसे में ट्रेलर लॉन्च के इवेंट (Darlings Trailer Launch) में आलिया भट्ट को देखा गया। इस दौरान वह काफी ज्यादा बदली बदली सी नजर आई आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी का ग्लो कितना ज्यादा साफ नजर आ रहा है। वहीं एक्ट्रेस भी काफी ज्यादा खुश नजर आई। उनकी वीडियो को देखकर फैंस भी काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।

आलिया का लुक आया फैंस को पसंद –

पेपराजी द्वारा सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर की गई है। इन वीडियो में एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो काफी साफ़ नजर आ रहा है। वहीं इस इवेंट के द्वौरान एक्ट्रेस को नियोन येल्लो कलर की ड्रेस में नजर आई है। ऐसे में उन्होंने अपने बेबी बंप को बड़े ही अच्छे से छुपाया। दरअसल, आलिया भट्ट नियोन येल्लो कलर की ढीली ढीली ड्रेस में नजर आई। जिसमें उनका बेबी बंप जरा सा भी नजर नहीं आया। लेकिन उनकी ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

फैंस को उनकी ये वीडियो खूब पसंद आ रही है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए है। आज ही उनकी एक फिल्म डार्लिंग का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। ये फिल्म 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने रही है। खास बात ये है कि आलिया भट्ट की ये फिल्म उनके ही प्रोडक्शन की है। इस फिल्म में वह खुद ही एक्टिंग कर रही हैं। इस फिल्म का प्रोडक्शन उन्होंने खुद किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews