कोरोना के चलते प्रशासन की कार्यवाही, एसडीएम ने की कपड़े की दुकान 24 घंटे के लिए सील

कोरोना के चलते प्रशासन की कार्यवाही, एसडीएम ने की कपड़े की दुकान 24 घंटे के लिए सील

सेवढ़ा, राहुल ठाकुर। कोरोना (Corona) की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते प्रदेश में प्रशासन सख्त हो गया है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए जहां सरकार ने जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) का सहारा लिया है तो वही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है। और कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक और नियमों का पालन करवाने सड़कों पर उतर गए है। इसी के चलते सेवढ़ा एसडीएम (Sevdha SDM) भी अपने अमले के साथ बाजार का निरिक्षण करने पहुंचे।

यह भी पढ़ें….ममता बनर्जी को नरोत्तम मिश्रा ने दिया बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता आलोक दास सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

सेवढ़ा में कोरोना संक्रमण को लेकर रोको-टोको अभियान के तहत सेवढ़ा एसडीएम ने गुरुवार को दोपहर में अचानक बाजार का जायजा लेने पहुंचे। जहां उनके साथ स्थानीय अमला भी मौजूद था। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में तहसील परिसर से पैदल चलकर रोको टोको अमला शुरू हुआ। जिसके बाद सदर बाजार स्थित शिवा एम्पोरियम कपड़े की दुकान पर भीड़ और बिना मास्क के ग्राहक खरीदी करते देख, 24 घंटे के लिए दुकान को सील कर दिया गया।

वही अचानक पहुंची टीम ने की भनक सदर बाजार स्थित दुकानदारो को लगी तो लोग आनन-फानन में इधर उधर दुकान को खाली कर भागते नजर आए। वंही एसडीएम सेवढ़ा के निर्देश पर बाजार में खरीदी कर रही महिलाओं को भी मास्क लगाकर ही घर के बाहर निकलने की हिदायत स्थानीय रोको-टोको टीम के द्वारा दी गई।

यह भी पढ़ें….देवास में बढ़ते कोरोना से पुलिस प्रशासन सख्त, चालानी कार्यवाही शुरू

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews