छात्रा के साथ तीन बदमाशों ने किया दुष्कर्म, कालेज के बाहर से किया अगवा

छात्रा के साथ तीन बदमाशों ने किया दुष्कर्म, कालेज के बाहर से किया अगवा

दतिया, सत्येन्द्र रावत। इन्दरगढ़ के शासकीय पीजी कॉलेज में एडमिशन के लिए आई एक 21 वर्षीय छात्रा को तीन बदमाश कॉलेज के बाहर से जबरन फोरव्हीलर गाड़ी में बैठाकर डबरा ले गए, यहां छात्रा के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया और दूसरे दिन इन्दरगढ़ के कोडर सरकार मन्दिर पर छोड़ गए। यह घटना 1 अक्टूबर की बताई जा रही है। छात्रा ने डर के मारे किसी से इस घटना के बारे में जिक्र नहीं किया।

आदिवासियों के लिये CM Shivraj की बड़ी घोषणा, होगा ये फायदा

लेकिन बाद में उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया ,जिसके बाद मंगलवार को वह पिता के साथ इन्दरगढ थाना पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी पर वह फरार हो गए हैं। छात्रा की रिपोर्ट पर इन्दरगढ़ पुलिस ने आरोपी रतन जाटव, पिंकी रावत और धर्मजीत उर्फ कल्ला रावत के विरुद्ध धारा 376,366,34 आईपीसी व एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews