अवैध हथियारों की खेप के साथ तस्करी गिरोह गिरफ्तार

अवैध हथियारों की खेप के साथ तस्करी गिरोह गिरफ्तार

दतिया। सत्येंद्र रावत| बडोनी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर अवैध हथियारों का तस्कर गिरोह को गिरफ्तार किया है। बडोनी पुलिस ने अलग अलग टीमो का गठन कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियारों की खेप बरामद की है। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने पुलिस कन्ट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर की है।

जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बडोनी थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में तीन अलग अलग टीम बनाई गई थी। जिसमे कार्यवाही करते हुए सवसे पहले मुखबिर की सूचना पर झाड़ी वाली माता मंदिर के पास आरोपी सचिन रावत पुत्र माधो सिंह रावत निवासी तोरिया कला एवं कल्ला उर्फ अरविंद पुत्र रामहेत रावत 31 साल निवासी सहदोरा गिरफ्तार किया गया। पुलिस इनके कब्जे से एक पुस्तल व 315 वोर की अधिया जिंदा राउंड बरामद किए है। वही आरोपी सचिन रावत की निशानदेही पर कल्ला उर्फ कालीचरण पुत्र चेतराम परिहार को ग्राम निवरी जिगना रोड से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से एक बाइक एवं एक अधिया व एक जिंदा कारतूस बरामद किए। वही आरोपी सचिन रावत की निशानदेही पर साहब पुत्र छंदी लाल परिहार निवासी तोरिया कला थाना करैरा को लमकना घाट की पुलिया से गिरफ्तार कर 315 वोर का देशी कट्टा, एक देशी भरमार नाल कटी बन्दूक तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किये।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी सचिव रावत व कल्ला उर्फ अरविंद रावत से पूछताछ की तो अपने घरों ने हथियार छुपाना बताया। जिस पर पुलिस ने दो 315 बोर के देशी कट्टे चार जिंदा कारतूस सहित बरामद किये। इस पूरी कार्यवाही में आरोपियों के कब्जे से दो अधिया बन्दूक, एक पिस्टल 32 वोर, एक देशी भरमार नाल कटी बन्दूक, तीन 315 बोर के कट्टे एवं 9 जिंदा कारतूस बरामद जप्त किये है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा, ए एस आई मानसिंह, ए एस आई राजेश कुमार, ए एस आई सुरेंद्र दुबे, ए एस आई राजेंद्र सिंह पुट्टा, प्र आ लक्ष्मीनारायण मिश्रा, आ . दिलीप सिंह, प्र आ रामसिंह, प्र आ राजेन्द्र प्रसाद, आ . खुमानसिंह, रविन्द्र, महेन्द्र, पुष्पेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, शिवराम, योगेंद्र, महेश शर्मा, जसवंत सिंह, मोनू राठौर, सोबरन सिंह, योगेंद्र सिंह की भूमिका की रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews