नाबालिग का अपरहरण करने वाले दो आरोपी ग्वालियर से गिरफ्तार, सेवड़ा पुलिस की कार्यवाही

नाबालिग का अपरहरण करने वाले दो आरोपी ग्वालियर से गिरफ्तार, सेवड़ा पुलिस की कार्यवाही

दतिया, सत्येंद्र रावत| नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपियों को ग्वालियर (Gwalior) से सेवड़ा पुलिस (Sewda Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को रमजानी खान निवासी अंगद कॉलोनी सेवड़ा ने अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 साल की संदेही राजेश जाटव के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सेवड़ा पर रिपोर्ट की थी| पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा है|

जानकारी के मुताबिक, अपहरण की शिकायत पर निरीक्षक शिशिरदास थाना प्रभारी सेवड़ा द्वारा टीमें गठित कर अपहर्ता की दस्तयाबी हेतु रवाना की गई। उनि नरेंद्र सिंह परिहार प्रभारी साइबर सेल दतिया की सहायता से अपरहण की लोकेशन ग्वालियर में प्राप्त हुई| जिसके बाद तत्काल वेदेन्द्र सिंह कुशवाहा एवं टीम को ग्वालियर रवाना किया गया, जहां जेएएच हॉस्पिटल कैंपस में आरोपी मोटरसाइकिल पर नाबालिग को ले जाते हुए दिखे| पुलिस टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया|

पुलिस ने आरोपी राजेश जाटव पुत्र रामकिशुन जाटव उम्र 25 साल तथा अजय जाटव पुत्र रामकिशुन जाटव उम्र 22 साल निवासी गण वेधारी थाना सरसई जिला दतिया को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार करने में निरीक्षक शिशिरदार थाना प्रभारी थाना सेवढ़ा, उनि नरेंद्र सिंह परिहार प्रभारी साइबर सेल दतिया, उपनिरीक्षक वेदेन्द्र सिंह कुशवाह ,आरक्षक जगेंद्र, आरक्षक शैलेंद्र ,आरक्षक मंजेश, आरक्षक निजाम खान , महिला आरक्षक भारती राजावत, आरक्षक चालक विपिन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews