
डबरा। सिटी थाना क्षेत्र के बेलगाढ़ा गांव में जमीनी विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गई| आधा दर्जन लोगों ने मिलकर दो व्यक्तियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया| इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए| पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की तलाश की जा रही है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सिटी थाना क्षेत्र के बेलगाढ़ा गांव की है| जहां बताया जा रहा है दो दिन पहले जमीन को लेकर विवाद हुआ था| जिसके बाद अब आधा दर्जन लोगों ने दुसरे पक्ष के दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी| वारदात का खुलासा तब हुआ जब दोनों लोगों को ट्रेक्टर ट्रॉली से लोग अस्पताल लेकर पहुंचे| पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

