दतिया में दुकान हटाने के लिए दिया गया नोटिस, दुकानदारों ने जताई नाराजगी, पढ़ें पूरी खबर

दतिया में दुकान हटाने के लिए दिया गया नोटिस, दुकानदारों ने जताई नाराजगी, पढ़ें पूरी खबर

Datia News : मध्यप्रदेश के दतिया से भांडेर विधायक रक्षा संतराम सरोनिया के विरुद्ध दुकानदारों के द्वारा मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने वाला वीडियो सामने आया है। बता दें भांडेर में पूर्व विधायक कमलापत आर्य के भवन को बचाने के लिए 109 दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। जिसमें छोटे- छोटे 109 दुकानदारों को उनके प्रतिष्ठान हटाने के नोटिस मिलते ही दुकानदारों में नाराजगी साफ तौर पर दिखाई दे रही है।

[dgv_vimeo_video id=”798259179″]

दुकानदारों को नोटिस

इस बात से आहत दुकानदार मामले को लेकर एसडीएम के पास जा पहुंचे। जब एसडीएम ने उनकी बात नहीं सुनी तो दुकानदारों ने जमकर विधायक मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारियों का आरोप है कि वह कई वर्षों से इसी जगह पर अपनी दुकान खोले हैं। अब उनको तोड़ने के लिए नोटिस दुकानदारों को दिया गया है ।

[dgv_vimeo_video id=”798258535″]

वहीं, कांग्रेसी भी इस बात से मुखर होती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राम गुर्जर इसे विधायक से जनता के मोहभंग होने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं ।

दतिया से सत्येन्द्र रावत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews