Unlock हुआ बाजार तो उमड़ने लगी भीड़, नहीं दिख रहे चेहरे पर मास्क न ही आपस में दूरी

unlock

सेवढा, राहुल ठाकुर। काफी दिनों बाद अनलॉक (unlock) किये जाने पर पूरा बाजार (market) एक साथ खचाखच भरा नजर आया। सेवढ़ा में शासन प्रशासन द्वारा सोमवार को लॉकडाउन (lockdown) खोला गया। लेकिन अनलॉक के बाद शासन-प्रशासन के आला अफसर सड़कों पर नजर नहीं आये जिसके चलते दुकानदारों (shopkeepers) समेत लोगों की मनमानी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें… MP Weather Alert: मप्र में झमाझम का दौर जारी, इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

सुबह 6 बजे से बाजार में भीड़ लगातार उमड़ रही है। जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित होती नजरआई लेकिन जाम से निजात दिलाने वाले पुलिस अफसर ह्रदय स्थल बस स्टैंड से नदारद नजर आए। जिसके चलते बैंकों में व दुकानों में जमकर भीड़ देखने को मिली वहीं लोगों ने न तो सोशल डिस्टेन्स का पालन किया और न ही उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ नजर आया।

unlock

यह भी पढ़ें… Indian Railway : प्लेटफॉर्म टिकिट बिक्री से होने वाले राजस्व में 94 प्रतिशत गिरावट

कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए लगातार काफी समय से स्थानीय प्रशासन ने तमाम प्रकार की तैयारियां की और उसका सख्ती से पालन भी सड़को पर उतरकर बाखूबी कराया गया। लेकिन इतने दिनों के बाद सोमवार को जब पूरा बाजार खुला तो दुकानदारो में खुशी का ठिकाना नहीं रहा और ऐसा लगा जैसे आर्थिक तंगी की मार झेल रहे दुकानदारों में सोमवार को अनलॉक होने के बाद कोरोना का भय ही समाप्त हो गया।

वाहनों में व पैदल बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं। लोगों ने सोमवार को बाजार में किसी भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews