देवास जिले में 11 मरीज कोरोना को परास्त कर लौटे घर

देवास जिले में 11 मरीज कोरोना को परास्त कर लौटे घर

देवास| प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ्य होकर घर लौटने की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में देवास (Dewas) जिले के 11 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। इन पॉजीटिव मरीजों का उपचार अमलतास अस्पताल में चल रहा था। इनमें से तीन मरीजो की दूसरी एवं तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। साथ ही अन्य 03 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें भी डिस्चार्ज किया गया।

एक मई तक स्वस्थ होकर घर लौट रहे व्यक्तियों ने डॉक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया। सिविल सर्जन डॉ. अतुल बिड़वई एवं चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया ने घर लौटे सभी से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और अपने परिचितो को भी कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews