देवास में 24 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, अब तक 300 से अधिक लोगों ने जीती कोरोना से जंग

देवास में 24 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, अब तक 300 से अधिक लोगों ने जीती कोरोना से जंग

देवास/सोमेश उपाध्याय

सोमवार को देवास जिले में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डाक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जिले में कलेक्टर के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। अमलतास अस्पताल के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. अश्विन सोनगरा और उनकी टीम द्वारा निरंतर प्रयासरत रहकर इनका इलाज किया गया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी गई है।
डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार अब तक देवास जिले में कुल 332 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं तथा 10 मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है, वहीं 73 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews