बागली जिला बनाओ अभियान: महिलाओं ने थाली पीटकर सीएम को याद दिलाया वादा

बागली जिला बनाओ अभियान: महिलाओं ने थाली पीटकर सीएम को याद दिलाया वादा

बागली| सोमेश उपाध्याय| क्षेत्र में चल रहे बागली जिला बनाओ अभियान के तहत महिलाओं ने गुरुवार को अनोखा प्रदर्शन किया। बागली की महिलाओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा बागली को जिला बनाने के लिए किया गया वादा याद दिलाने के लिए मोर्चा खोला।

मातृशक्तियो ने गाँधी चौक से पैदल भृमण कर मामा को जगाने के नारे लगाए!महिलाओं ने शंखनाद,थाली, कटोरी बजा कर नगर भृमण किया।सभी महिलाओं ने मुंह पर बागली जिला बनाओ अभियान के मास्क पहन रखे थे!लोगो ने जगह जगह फूल बरसा कर मातृशक्तियो का अभिवादन किया।महिलाओं ने जागो मामा जागो, बागली जिला बना दो जैसे नारे भी लगाए। इस दौरान बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे ने भी महिलाओं पर फूल बरसाए व उनकी माँग का समर्थन कर सीएम तक पहुचाने का वादा किया।वही महिलाएं 13 जुलाई को निकलने वाली श्रद्धा संगम समागम में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शामिल होंगी!

आज देंगे तुलसी का पौधा-

मातृशक्तियो द्वारा नगर के जनप्रतिनिधियों को तुलसी का पौधा भेंट कर अभियान में शामिल होने का आव्हान करेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews