देवास की केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

देवास की केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

देवास, डेस्क रिपोर्ट। देवास (Dewas) के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल कंपनी में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। केमिकल कंपनी में लगी आग इतनी भयावह थी की इसकी लपटे दूर से ही दिखाई दे रही थी और आसमान में काला धुआं फैल गया था। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद इस भीषण आग पर काबू पाया जा सका।

औद्योगिक क्षेत्र में बनी नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड में आगजनी की यह घटना हुई है। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग में कंपनी को भारी नुकसान हुआ है हालांकि इसका आकलन अभी नहीं किया गया है। कंपनी में आग लगने की सूचना मिलते ही वहां काम करने वाले लोग और उनके परिजन मौके पर पहुंच गए थे और घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित कर रहे थे।

Must Read- उज्जैन में दो युवकों ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक आगजनी की घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। जहां पर आग लगी वहां काम तो नहीं हो रहा था लेकिन केमिकल रखा हुआ था। शॉर्ट सर्किट होते ही केमिकल ने आग पकड़ ली और पूरा केमिकल प्लांट इसकी की चपेट में आ गया। इस मामले में नगर निगम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी में आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। केमिकल प्लांट में आगजनी की घटना हुई है और कोई भी जनहानि नहीं हुई है। जिस वक्त आग लगी वहां पर काम नहीं चल रहा था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews