खेलते-खेलते छत से गिरा देढ़ साल का मासूम, हुई मौत

मौत

देवास/बागली, सोमेश उपाध्याय। देवास (dewas) के बागली नगर (bagli city) में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पर एक देढ़ वर्षीय बालक की छत से गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागली (bagli )के सुभाष मार्ग निवासी सुनील यादव का बेटा सुबह छत पर खेलते समय अचानक छत्त से नीचे आ गिरा और गहरी चोट लगने से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।इधर इस दु:खद समाचार का पता लगने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय रहवासियों (Local residents)  सहित जनप्रतिनिधियों (Public representatives) ने दर्दनाक हादसे पर शौक जताया है।

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपिल

खबर लगाने का उद्देश्य पाठकों को जागरूक करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ अपने पाठकों से अपील करता है कि पालक अपने मासूम नासमझ बच्चों का विशेष ध्यान रखे और घर की छतों को कभी खुला ना रखें। छत की गैलरी पर रैलिंग ऊंचाई पर ही लगाए, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके। ह्रदयविदारक घटना पर एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews