कांग्रेस विधायक का तंज- मप्र के लिए कोरोना तो MPPSC वालों के लिए क्यों नही ?

कांग्रेस विधायक

बागली, सोमेश उपाध्याय। टोटल लॉकडाउन (Lockdown) और बढ़ते कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच 21 मार्च 2021 से शुरु होने वाली मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission-MPPSC) को लेकर उम्मीदवारों के साथ साथ विपक्ष ने भी सवाल खड़े करना शुरु कर दिया है।अब  आगर-मालवा के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े का बड़ा बयान सामने आय़ा है। कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि जब सारे MP के लिए कोरोना है तो इन MPPSC वालों के लिए क्यों नही ?

यह भी पढ़े.. Coronavirus: लॉकडाउन से पहले MP में कोरोना ब्लास्ट, 1307 नए केस, इंदौर-भोपाल में स्थिति गंभीर

दरअसल, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर-मालवा विधानसभा सीट (Agar-Malwa Assembly Seat) से नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक (Congress MLA) विपिन वानखेड़े (Vipin Wankhede) आज शनिवार को कन्नौद जाते समय कुछ देर के लिए बागली के चापड़ा में रुके।यहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रविवार को होने वाली MPPSC की परीक्षा पर  एतराज जताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब सारे प्रदेश के लिए कोरोना है तो इन MPPSC वालों के लिए क्यों नही ? रविवार 21 मार्च को MP सरकार(MP Government) ने बड़े शहरों में लॉक डाउन का एलान किया है और रविवार पेपर भी। सरकार को इसमें राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों की सुरक्षा का सोचना चाहिए और पेपर स्थगित करना चाहिए।

यह भी पढ़े.. MPPSC: रविवार 21 मार्च को ही होगी परीक्षा, उम्मीदवारों को लेकर जारी हुए ये निर्देश

वही कांग्रेस विधायक ने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत हो कर आने वाले निकाय चुनावों (Uran Body Election 2021) में जीत दर्ज करेंगी। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए भाजपा(BJP) को किसान (Farmers) विरोधी  करार दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर,कमल मर्सकोले, NSUI के रोहित सिंह राजपूत, राहुल सैंधव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews