कांग्रेस का बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर प्रदर्शन, जलाई बिलों की होली, दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस का बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर प्रदर्शन, जलाई बिलों की होली, दी आंदोलन की चेतावनी

देवास, अमिताभ शुक्ला

जिले में आज बढ़े हुए बिजली के बिल के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए बिजली के बिलों की होली जलाई है। पूरा विरोध प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में किया गया था। शहर के सभी वार्डों में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए बिजली के बिलो की होली जलाई है।

वहीं कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मनोज राजानी का कहना है कि बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण से जनता पहले से ही परेशान है, वहीं दूसरी तरफ बढ़े हुए बिजली के बिलों  ने आम जन को और परेशान कर रखा है। प्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी तब बिजली एक रुपए पर यूनिट मिलती थी, जो जितनी बिजली जलाएगा उतना ही उसका बील आएगा। आज प्रदेश के हर कस्बे, शहर में कमलनाथ सरकार को याद किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने 8 दिनों के अंदर बढ़े हुए बिजली के बिलों के लेकर कोई फैसला नहीं किया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews