देवास में मिला किशोर का हाथ कटा शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

mp news

Dewas Crime News: देवास के बांगरदा इलाके में एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि शव के हाथ कटे हुए हैं। स्निफर डॉग की मदद से पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया है लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा है। किशोर का शव जब मिला तो उसके हाथ कटे हुए थे। पुलिस ने आसपास की जगहों पर जूते, शर्ट और कटे हुए हाथ की सर्चिंग की लेकिन कोई भी सूचना नहीं मिल सकी। परिजनों भी हत्या की आशंका जताई है और पुलिस गांव वालों समेत परिजनों से चर्चा कर रही है।

इस मामले को लेकर बरोठा थाना पुलिस का कहना है कि हरिओम नामक यह लड़का सोमवार को सुबह सुबह 3 से 6 बजे के बीच अचानक ही लापता हो गया था। लड़का जब गायब हुआ उस समय पिता खेत पर सिंचाई करने के लिए गए थे और परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। वापस लौटने पर हरिओम पिता को कहीं भी नजर नहीं आया तो सभी ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका।

मंगलवार की शाम को खेत के पास हरिओम का शव पड़ा हुआ मिला और उसके हाथ कोहनी से कटे हुए थे। उसके ऊपरी शरीर पर कपड़े भी नहीं थे और जूते भी गायब थे। इसके पहले भी हरिओम एक बार बिना बताए अपने मामा के यहां चला गया था इसलिए परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

परिजनों ने बताया कि वह आठवीं में पढ़ता था और परिवार में वह इकलौता भाई था उसकी एक बहन है पिता के पास 2 बीघा जमीन है और वह मजदूरी भी करते हैं। इधर एफएसएल की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया है। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews