देवास जिले में अब तक 492.38 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

देवास जिले में अब तक 492.38 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

देवास/सोमेश उपाध्याय| एक पखवाड़े से अधिक समय से रूठे मानसून के बाद पिछले 2 दिनों में हुई बारिश से किसानो में हर्ष का माहौल है| बारिश के बाद गांवों में किसान प्रफुल्लित हो गए। जारी मानसून सत्र में 26 जुलाई की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 492.38 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 267, टोंकखुर्द में 393, सोनकच्छ में 719, हाटपीपल्या में 533, बागली में 477, उदयनगर में 509.40, कन्नौद में 398, सतवास में 320 तथा खातेगांव में 815 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

-पिछले 24 घंटों में 0.78 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

-पिछले 24 घंटों में बागली में 06 तथा कन्नौद में 01 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

-पिछले साल अब तक 287.11 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 287.11 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 229, टोंकखुर्द में 269, सोनकच्छ में 320, हाटपीपल्या में 191, बागली में 383, उदयनगर में 508, कन्नौद में 200, सतवास में 285, खातेगांव में 299 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews