Dewas News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई- 20 हजार की रिश्वत लेते धराया अकाउंटेंट

Dewas News: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई- 20 हजार की रिश्वत लेते धराया अकाउंटेंट

देवास, सोमेश उपाध्याय। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास जिले (Dewas District) में उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है।टीम ने यहां नगर परिषद के अकाउंटेंट को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि बाबू ने पानी के बिल की राशि निकालने के लिए रिश्वत (Bribe) की मांग की थी।इसके पूर्व हॉटपिपल्या में भी तहसीलदार के रीडर पर कार्यवाही हो चुकी है।लोकायुक्त की कार्यवाही के बाद जिलेभर में हड़कम्प मच गया है।

यह भी पढ़े.. Earthquake in MP: सिवनी में फिर भूकंप के झटके, लोगों में दहशत, 2 हफ्ते में 3 बार कांपी धरती

आज सोमवार 4 अक्टूबर को देवास जिले के भौरासा में लोकायुक्त उज्जैन ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 20 हजार की रिश्वत लेते नगर परिषद के अकाउंटेंट को रंगे हाथ पकड़ा है।फ़रियादी द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन शैलेंद्र सिंह चौहान से की गई थी। इसके बाद आवेदन पर निर्देश देते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई थी और फिर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दरअसल, भौंरासा नगर परिषद के अकाउंटेंट हरीओम कचोले के विरुद्ध लगातार भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। वही जब फरियादी मनीष द्वारा लोकायुक्त उज्जैन से शिकायत की गई तो आज टीम निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व टीम आर नीरज, विशाल, अनिल व संजय पटेल ने आवेदक मनीष यादव निवासी भौरसा से पानी प्रदाय के बिल की राशि निकालने के एवज़ में (40%)20,000/- हज़ार की रिश्वत लेते हुए बाबू को गिरफ़्तार कर लिया।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: आज फिर 13 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 100 पार, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान 

आवेदक की वर्मा की ट्यूबवेल से 50 रुपए प्रति टेंकर के हिसाब से पानी लिया गया था।कचोले ने कुल राशि ₹ 2,22,360/ जारी करने पर 40% कमीशन की मांग की थी।अभी एक लाख का पेमेंट जारी करने के लिए 40 हज़ार रुपये की मांग की थी, जिसके बाद उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों दबोच लिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews