देवास में थाना प्रभारी को कुचलने वाला आईसर चालक गिरफ्तार, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान शॉर्ट एनकाउंटर

थाना प्रभारी की मौत के मामले में वांछित आईसर चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कू गिरफ्तार, बरोठा में शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली
देवास

देवास। देवास पुलिस ने अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश करने वाले मुख्य आरोपी गजेन्द्र उर्फ अक्कू को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। मंगलवार, 3 नवंबर को पुलिस ने उसे अलीराजपुर जिले से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को अलीराजपुर से देवास लेकर आ रही थी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

थाना प्रभारी की मौत के मामले में दो वांछित आरोपियों की

गिरफ्तारी पर अलग-अलग 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनमें गजेन्द्र उर्फ अक्कू भी शामिल था, जो घटना में इस्तेमाल आईसर वाहन का चालक बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में हुई घटना को लेकर देवास पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हथियार छीनकर हमला करने का प्रयास किया था। पुलिस ने उसे चेतावनी दी, जिसके बाद गोली चलाई गई।

पुलिस का कहना है कि शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान निर्धारित SOP का पालन किया गया।

एसपी आदित्य मिश्रा, देवास

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews