देवास : अंतिम यात्रा में भी संघर्ष, वीडियो वायरल

देवास : अंतिम यात्रा में भी संघर्ष, वीडियो वायरल

शकील खान, देवास। मौत के बाद अंतिम यात्रा भी संघर्ष व चुनौतियो से भरी रहीं। ग्रामीण बहता हुआ नाला पार कर जैसे-तैसे शवयात्रा को लेकर शमशान घाट तक पहुँचे। जिसका वीडियो अब देवास में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसे देख हर कोई कह रहा हैं यह तस्वीर बदलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें…. उमरिया : पुलिस आरक्षक की लापरवाही पड़ी भारी, गहरे पानी में लापता

यह वीडियो हाटपीपल्या विधानसभा के ग्राम दूर्गापुरा का बताया जा रहा हैं, जो शनिवार दोपहर का हैं। यह अंतिम यात्रा 75 वर्षीय मांगीलाल कुमावत की थी। लोग उनके घर से उनका पार्थिव शरीर लेकर निकले, इसी बीच अचानक हुई बारिश के बाद शमशान घाट के बीच पड़ने वाला नाला उफान पर आ गया। अब शव यात्रा में शामिल लोगों के लिए यह चुनौती बन गया कि नाला कैसे पार करे, क्युकी नाले में पानी इतना ज्यादा था कि उसके पार शव को लेकर जाना मुश्किल हो रहा था लेकिन कोई चारा न देख ग्रामीणों ने खुद ही हिम्मत की और जिसे जान जोखिम में डालकर ग्रमीणों को नाला पार करते हुए शमशान घाट तक पहुंचना पड़ा। इस बीच कई बार ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन यह घटना कई सवाल छोड़ गई।

[dgv_vimeo_video id=”741550047″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews